इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

28 Sep 2026

नई दिल्ली, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी एनकाउंटर मामले के 22 आरोपितों को बरी करने के बांबे उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के दौरान यह साफ कर दिया कि अमित शाह को बरी करने के उच्च न्यायालय के फैसले पर दोबारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।


मनियर कल्पेश कुमार नामक याचिकाकर्ता ने बांबे उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके अमित शाह को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। बांबे उच्च न्यायालय ने मनियर की याचिका खारिज कर दी थी। इसी सवाल पर उच्चतम न्यायालय ने आज अपना रुख स्पष्ट किया है।


फिलहाल, 22 आरोपितों को बरी करने के बांबे उच्च न्यायालय के फैसले को सोहराबुद्दीन शेख के भाई नायबुद्दीन शेख ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। बांबे उच्च न्यायालय ने 7 मई को अपने आदेश में ट्रायल कोर्ट के फैसले में कोई भी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि यह मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित है। इन साक्ष्यों में कई तथ्य ऐसे हैं, जो एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। बांबे उच्च न्यायालय में सोहराबुद्दीन शेख के भाई रुबाबुद्दीन और नायबुद्दीन ने याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।


इस मामले पर मुंबई के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दिसंबर, 2018 में सभी आरोपितों को बरी करने का आदेश दिया था। इस मामले में 22 आरोपितों में 21 पुलिसकर्मी थे। ये 21 पुलिसकर्मी गुजरात और राजस्थान के थे। इन पर आरोप था कि उन्होंने साजिश रचकर सोहराबुद्दीन शेख का अपहरण किया और कथित रुप से एनकाउंटर में मार दिया। 22वां आरोपित गुजरात के फार्महाउस का मालिक था, जिसके बारे में बताया जाता है कि सोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी कौसर बी को मारने के पहले फार्महाउस में रखा गया था।

Latest News