इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत 5 पर लगाया तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना

14 Jul 2026



नई दिल्ली, 14 जुलाई (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने अपने कॉमेडी शो में दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का मजाक बनाने वाले कॉमेडियन समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश तब जारी किया जब कोर्ट को सूचित किया गया कि समय सैना ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते हुए किसी भी दिव्यांग को अपने शो में नहीं बुलाया।


कोर्ट ने कहा कि समय रैना ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। उनके इस व्यवहार की वजह से कोर्ट ने रैना और चार अन्य पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माने की रकम दो हफ्ते में जमा करने का आदेश दिया।


27 नवंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया था कि वो महीने में कम-से-कम दो बार दिव्यांगों के लिए धन एकत्र करने वाले (फंड रेजिंग) इवेंट करें ताकि उससे आने वाले पैसों से दिव्यांगों के साथ-साथ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित लोगों का भी इलाज किया जा सके। कोर्ट ने इन कॉमेडियंस से कहा था कि वो महीने में दो बार ऐसे एपिसोड दिखाएं, जिनमें दिव्यांग मेहमान या पैनलिस्ट बनकर आएं। ऐसे एपिसोड में दिव्यांगों की कहानियां दिखाएं, जिनमें उनकी मुश्किलें, चुनौतियों और उपलब्धियों को शामिल किया जाए, ताकि जागरुकता बढ़े और समाज में दिव्यांगों की सकारात्मक छवि बन सके लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया।


याचिका क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन ने दायर की है। याचिका में समय रैना द्वारा दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि दिव्यांगों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले ऑनलाइन शो के कंटेंट के रेगुलेशन का दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए।

Latest News