इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

24 Sep 2026

नई दिल्ली, 24 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी साफ-साफ नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत और निफ्टी 0.98 प्रतिशत टूट कर कारोबार कर रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 555.85 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,272.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से लगभग 90 अंक उछल कर 74,362.29 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि खरीदारी का यह दौर लंबा नहीं चल सका। कुछ समय बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह सूचकांक 700 अंक से अधिक टूट कर 74,111.23 अंक के स्तर तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 690.73 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,137.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 225 अंक यानी 0.96 प्रतिशत लुढ़क कर 23,221.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारी ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 60.15 अंक उछल कर 23,281.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण निफ्टी की कमजोरी बढ़ने लगी।


शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 241.35 अंक फिसल कर 23,205.45 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद एक बार फिर खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 229.70 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,217.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,908 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 826 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,082 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से पांच शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से तीन शेयर हरे निशान में और 47 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल और टाइटन कंपनी के शेयर 0.97 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 6.29 प्रतिशत से लेकर 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,828.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 117.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,446.80 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News