इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत

उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

13 Jan 2026



- बाजार की कमजोरी से निवेशकों को हुआ 1.11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान


नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को पूरे दिन उठा पटक का सामना करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया।


दिन के पहले सत्र में मामूली उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले बाजार में जबरदस्त बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये दोनों सूचकांक भी बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 995 अंक से अधिक फिसल गया। इसी तरह निफ्टी भी इंट्रा-डे में लगभग 300 अंक टूट गया। कारोबार के आखिरी घंटे में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ हद तक सुधार भी हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, रियल्टी, फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली होती रही। इसी तरह कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 467.62 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 468.73 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,327 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,045 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,095 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 187 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,863 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,413 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,450 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 201.15 अंक की मजबूती के साथ 84,079.32 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से पहले 5 मिनट में ही ये सूचकांक 379.86 अंक की तेजी के साथ 84,258.03 अंक तक पहुंच गया। सेंसेक्स की ये तेजी टिकाऊ नहीं हो सकी। थोड़ी ही देर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।


बाजार को संभालने के लिए खरीदारों ने बीच में कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन सेंसेक्स की चाल सुधर नहीं सकी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2:30 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 995.24 अंक लुढ़क कर 615.38 अंक की कमजोरी के साथ 83,262.79 अंक तक गिर गया। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिसके कारण सेंसेक्स निचले स्तर से 364.90 अंक की रिकवरी करके 250.48 अंक की गिरावट के साथ 83,627.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 107.10 अंक उछल कर 25,897.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक मामूली बढ़त के साथ 25,899.80 अंक के स्तर तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इसकी चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2:30 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 296.50 अंक टूट कर 186.95 अंक की कमजोरी के साथ 25,603.30 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे निफ्टी निचले स्तर से 129 अंक सुधर कर 57.95 अंक की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी 3.42 प्रतिशत, एटरनल 3.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.81 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.76 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड 3.32 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 3.27 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.05 प्रतिशत, डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.99 प्रतिशत और इंटरग्लोब एवियेशन 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Latest News