इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया

26 Sep 2026

देहरादून, 26 सितंबर (एजेंसी)। उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के आयुक्त आनंद स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को यात्रा स्थगित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र से 26 सितंबर को प्राप्त सूचना और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के पूर्वानुमान में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। आदेश में कहा गया है कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में यात्रा स्थगित करने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक यात्रा पंजीकरण स्थगित रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भी रेड अलर्ट के मद्देनजर केदारनाथ धाम यात्रा 26 सितंबर दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विशाल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।


उन्होंने यात्रा मार्ग के सभी सेक्टर अधिकारियों, चेक पोस्ट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Latest News