इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए उप चुनाव आयुक्तों का दल पहुंचा चेन्नई

11 Feb 2026



चेन्नई, 11 फरवरी (हि.स.)। तमिलनाडु और पुडुचेरी में वर्ष 2026 के अप्रैल–मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत के उप चुनाव आयुक्तों के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल बुधवार को चेन्नई पहुंचा।


दल में उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश, मनेश गर्ग, पवन कुमार शर्मा, संजय कुमार और आशीष गोयल सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। टीम एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली से चेन्नई पहुंची। चेन्नई के घरेलू हवाई अड्डे पर तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पट्टनायक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।


उप चुनाव आयुक्त मनेश गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चुनाव आयोग की यह नियमित प्रक्रिया है कि वह राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि चेन्नई और पुडुचेरी में चुनाव से जुड़े सभी कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, ईवीएम की उपलब्धता, मतदान केंद्रों की तैयारी तथा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।


चेन्नई से यह दल पुडुचेरी के लिए रवाना हो गया, जहां पहले चरण में स्थानीय चुनाव अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। वहां समीक्षा पूरी करने के बाद टीम पुनः तमिलनाडु लौटकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक करेगी।


तमिलनाडु में 17 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी है। ऐसे में चुनाव आयोग के अधिकारियों का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक दलों ने भी संभावित चुनाव को देखते हुए गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। संभावना है कि इस माह के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।-

Latest News