इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म

विस चुनाव 2026 : ममता के खिलाफ लड़ेंगे शुभेंदु, दिलीप घोष को भी मिला टिकट

16 Mar 2026


कोलकाता, 16 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची सोमवार को जारी कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में 144 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में अधिकांश वर्तमान विधायकों पर फिर से भरोसा जताया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। खास बात ये है कि इस बार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जिन्हें लंबे समय तक पार्टी ने दर किनार रखा था, उन्हें भी उनकी पुरानी सीट खड़गपुर सदर से उम्मीदवार बनाया गया है।


भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों महत्वपूर्ण सीटों से उम्मीदवार बनाया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी इन हाई प्रोफाइल सीटों पर मजबूत राजनीतिक संदेश देना चाहती है।


वहीं, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को एक बार फिर खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।


भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों को पुन: मैदान में उतारा है। इनमें आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल, शालतोड़ा से चंदना बाउरी, डाबग्राम-फूलबाड़ी से शिखा चट्टोपाध्याय, तुफानगंज से मालती रावा राय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और भाटपाड़ा से पवन सिंह का नाम शामिल है।


इसके अलावा कूचबिहार उत्तर से सुकुमार राय, कुमारग्राम से मनोज उरांव, कालचीनी से विशाल लामा, फालाकाटा से दीपक बर्मन और नागराकाटा से पुनाभेंगरा को भी टिकट दिया गया है।


इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं। बालुरघाट से विधायक अशोक लाहिड़ी को टिकट नहीं दिया गया और उनकी जगह विद्युत राय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह गोघाट से विश्वनाथ कारक की जगह प्रशांत डिगर, आरामबाग से मधुसूदन बाग की जगह हेमंत बाग को उम्मीदवार बनाया गया है।


भाजपा ने उत्तर बंगाल और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अपने मौजूदा विधायकों को बरकरार रखते हुए संगठनात्मक मजबूती का संकेत दिया है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा से दुर्गा मुर्मू, तपन से बुधराय टुडू, गंगारामपुर से सत्येंद्रनाथ राय, हबीबपुर से ज्वेल मुर्मू और गाजोल से चिन्मय देवबर्मन को फिर टिकट दिया गया है।


दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज से भाजपा के राज्य ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शुभेंदु सरकार को उम्मीदवार बनाया गया है। बीरभूम के सिउड़ी से प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को लगातार दूसरी बार टिकट मिला है। पूर्व बर्धमान के जमालपुर से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण हालदार को उम्मीदवार बनाया गया है।


मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर और मुर्शिदाबाद सीट से क्रमशः सुब्रत मैत्र और गौरीशंकर घोष को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। बेलडांगा से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भरत झावर को टिकट दिया गया है।


नदिया जिले की रानाघाट की दोनों सीटों से पार्थसारथी चट्टोपाध्याय और असीम विश्वास को फिर मौका मिला है। डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदार, हुगली की पुरशुड़ा से बिमान घोष और खानाकुल से सुषांत घोष को भी पुनः उम्मीदवार बनाया गया है।


भाजपा की पहली सूची से यह स्पष्ट है कि पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता दी है। अधिकांश मौजूदा विधायकों को बरकरार रखते हुए कुछ सीटों पर बदलाव कर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा इस रणनीति के जरिए अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत रखने के साथ नए सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रही है।


पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की यह पहली सूची चुनावी मुकाबले को और रोचक बनाने वाली मानी जा रही है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होंगे और चार मई को मतगणना होगी।--------------------

Latest News