इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

11 May 2026



गुवाहाटी, 11 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। असम के नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। यह भव्य आयोजन 12 मई को आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 22 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता तथा बड़े उद्योगपति शामिल होने की संभावना है।


इस अवसर पर असम में भाजपा और राजग के बूथ अध्यक्षों के साथ-साथ पंचायत स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप मिला है।


आमंत्रित प्रमुख अतिथियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा एवं उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन टाइनसोंग, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एवं उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं।


प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए खानापाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा कई मार्गों में यातायात परिवर्तन लागू किया गया है। वीआईपी आगमन के मद्देनजर कामाख्या से खानापाड़ा और बोरझाड़ हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक सड़कों की सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है।


उल्लेखनीय है कि असम के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को विधायक दल का नेता घोषित किया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया।


रविवार देर शाम राज्यपाल ने डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया। डॉ. सरमा मंगलवार को दोपहर 12 बजे खानापाड़ा वेटरिनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।