इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

तीन कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए सेबी से मिली मंजूरी

30 May 2026



नई दिल्ली, 30 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने तीन कंपनियों को आईपीओ लाने की अनुमति दे दी है। इन तीन कंपनियों में से स्टील के स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी रेनी स्ट्रिप्स लिमिटेड ने पिछले साल दिसंबर के महीने में सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया था। वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस और वेटनरी सेक्टर की कंपनी रोडेक फार्मा ने इस साल जनवरी में सेबी के पास डीआरएचपी जमा कराया था।


सेबी ने तीनों कंपनियों के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन करने के बाद इनके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है। सेबी की ओर से ऑब्जर्वेशन लेटर जारी होने का मतलब कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिलना होता है। इन तीनों कंपनियों के शेयर मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे। यानी इन तीनों कंपनियों के शेयरों की बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज में लिस्टिंग होगी।


रेनी स्ट्रिप्स के डीआरएचपी के मुताबिक कंपनी 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही प्रमोटर्स के पास के 1.02 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए भी बेचा जाएगा। नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी लुधियाना में स्कैफोल्डिंग और फॉर्मवर्क सिस्टम तथा इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड पाइप और ट्यूब बनाने के लिए एक नई यूनिट लगाने में करेगी। इसके अलावा पुराने कर्ज चुकाने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में भी नए शेयरों की बिक्री से हासिल हुए पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा।


इसी तरह वेटनरी सेक्टर की कंपनी रोडेक फार्मा की डीआरएचपी के मुताबिक कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। यानी इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। कंपनी के प्रमोटर अपने पास के 56.5 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचेंगे। यह कंपनी जानवरों के लिए फीड सप्लीमेंट बनती है। इसके साथ ही जानवरों की दवाएं और फीड सप्लीमेंट्स भी बेचती है। 1997 में स्थापित इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में है।


सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी हासिल करने वाली तीसरी कंपनी गुजरात की कंस्ट्रक्शन कंपनी कृष्णा बिल्डस्पेस है। कंपनी की डीआरएचपी के अनुसार आईपीओ में 90 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर्स के पास के नौ लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्ज का बोझ कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Latest News