इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई

29 Sep 2026

मुंबई, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं उदिति सिंह इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं। शो के दौरान वह कई बार अपने रिश्ते और ब्रेकअप से जुड़ी बातें शेयर कर चुकी हैं। हालिया एपिसोड में स्काउटऑप से बातचीत के दौरान उदिति ने अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए इसे अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया। हालांकि, इस बातचीत में उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए ब्रेकअप एक तरह से छिपा हुआ वरदान था।


उदिति ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर के साथ एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता पाला था। समय के साथ पालतू की देखभाल को लेकर दोनों के बीच काफी मतभेद होने लगे। उन्होंने कहा कि कुत्ते की देखभाल और साफ-सफाई को लेकर उनके विचार अलग थे, जिसकी वजह से अक्सर झगड़े होते थे। उदिति के मुताबिक, घर की सफाई को लेकर भी दोनों की सोच अलग थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच अनबन बढ़ती गई।


बातचीत के दौरान उदिति ने यह भी संकेत दिया कि उनका पुराना पार्टनर कई बार उन्हें निराश करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें कहा जाता था, "तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हें नहीं आता।" उदिति ने यह भी कहा कि उनके माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसकी एक वजह दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर भी था। 'बिग बॉस 20' में उदिति की निजी जिंदगी से जुड़े ये खुलासे दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।