इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

29 Sep 2026

सुलतानपुर, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंभी डडिया में मोतगरपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक व उनकी पत्नी की फावड़े और कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई है। मृतकों का शव उनके निजी विद्यालय परिसर में ही खून में लथपथ पाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया।


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि, मृतक मुकेश सिंह वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी पत्नी विनीता पिछला जिला पंचायत चुनाव भी वार्ड नंबर 11 से लड़ी थी। वर्तमान में अपना इंटर कॉलेज संचालित करती थी। एक बेटा अभ्युदय (20) है। बेटा दिल्ली में विश्व विद्यालय में पढ़ रहा है।


मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिला है, कयास लगाया जा रहा है कि पत्नी को इन्हीं हथियारों से मारकर स्कूल के कमरे में ही मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, पति मुकेश भागे तो स्कूल परिसर में 150 मीटर दूर उन्हें भी मार डाला गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में शिक्षक हैं, उसके बाद अखिलेश सिंह लखनऊ कॉपरेटिव बैंक में हैंमृतक मुकेश (45) पहले शिक्षा मित्र थे। 2009 में वे सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2002 में मनराजी शिक्षण संस्थान गांव में खोला था और उसी में पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमाें का गठन किया गया है।।