इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

मैक्रों ने ‘ताकतवर की हुकूमत’ और ‘साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाओं’ पर साधा निशाना, अमेरिका पर परोक्ष हमला

20 Jan 2026



दावोस, 20 जनवरी (हि.स.)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में वैश्विक राजनीति के मौजूदा रुझानों पर कड़ा संदेश देते हुए ‘ताकतवर की हुकूमत’ और ‘साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाओं’ की तीखी आलोचना की। उनके बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विदेश नीति पर परोक्ष हमला माना जा रहा है।


मैक्रों ने कहा कि दुनिया “नियमों के बिना व्यवस्था” की ओर बढ़ रही है, जहां अंतरराष्ट्रीय कानून को कुचला जा रहा है और केवल ताकत का नियम चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सामूहिक शासन के अभाव में सहयोग की जगह बेतहाशा प्रतिस्पर्धा ले रही है।


उन्होंने आपसी व्यापार को लेकर अमेरिका की मांगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य यूरोप को कमजोर और अधीन बनाना है। मैक्रों ने नए टैरिफ लगाने की नीति को “मौलिक रूप से अस्वीकार्य” बताया, खासकर जब इन्हें क्षेत्रीय संप्रभुता पर दबाव बनाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाए।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रम्प की ओर संकेत करते हुए मैक्रों ने कहा कि एक बार फिर ‘साम्राज्यवादी सोच’ उभर रही है। उन्होंने जोर दिया कि यूरोप अब जवाब देने में सक्षम है और जरूरत पड़ने पर अपने हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएगा।


मैक्रों ने यूरोपीय संघ की ‘एंटी-कोएर्शन मैकेनिज्म’ यानी तथाकथित ‘ट्रेड बाजूका’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसे आज के कठिन हालात में इस्तेमाल करने से हिचकना नहीं चाहिए। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि यूरोप अमेरिका के कर्ज में निवेश घटाकर भी वॉशिंगटन पर दबाव बना सकता है।

Latest News