इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद

बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 विद्रोही मारे, 24 घंटे से बलपूर्वक उठाए जा रहे लोग

03 Jun 2026



इस्लामाबाद, 03 जून (एजेंसी.)। बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 24 मई को लिंक ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई में 17 विद्रोही मारे गए हैं। पिछले 24 घंटों से शक के आधार पर लोगों को घरों से बलपूर्वक उठाया जा रहा है। यह दावा द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में किया गया है। मगर पाकिस्तान की सेना की जनसंपर्क शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मारे गए विद्रोहियों को आतंकवादी करार दिया है।


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आईएसपीआर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बलोचिस्तान के मस्तुंग, नुश्की, ज़हरी, खुज़दार और केच में खुफिया आधारित सैन्य अभियान में 17 आतंकी मारे गए। आईएसपीआर ने आरोप लगाया है कि मारे गए आतंकवादी भारत समर्थित हैं। अभियान के दौरान इनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर बड़ी संख्या हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बलोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि क्वेटा में चमन रेल फाटक के पास धमाके में कम से कम 14 लोग मारे गए थे। इनमें फ्रंटियर कोर के तीन जवान भी शामिल थे।


द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना का आजादी की मांग कर रहे संगठनों के खिलाफ मंगलवार को शुरू किया गया सैन्य अभियान अभी भी जारी है। इस अभियान में हजारों पैदल सैनिक, गनशिप और दूसरे हेलीकॉप्टर, आर्टिलरी और ड्रोन शामिल हैं। सुरक्षा बल जिला मस्तुंग, कलात, नुश्की, केच और खुजदार के कई हिस्सों को घेरे हुए हैं। इन जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया है। अब तक 17 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इन ध्वस्त किए गए अड्डों से हथियार, विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस भी बरामद हुए हैं।


बताया गया है कि इस दौरान सुरक्षा बलों ने बुलबुल जहरी इलाके में घरों पर छापा मारकर सरदार नसीर मुसयानी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें किसी अनजान जगह पर भेज दिया गया है। बलोचिस्तान नेशनल पार्टी ने इस घटना के खिलाफ क्वेटा में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें कहा गया कि खुजदार जिले के बुलबुल जहरी इलाके में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।


झड़प के बाद 12 गाड़ियों में सवार सेना के जवान बलोचिस्तान नेशनल पार्टी सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य, पूर्व जिला नाजिम खुजदार और मुसनी जनजाति के प्रमुख सरदार नसीर अहमद मुसयानी के घर पहुंचे। वहां से सरदार नसीर अहमद मुसयानी, उनके दो बच्चों मीर जहरी खान मुसयानी और मीर खलील अहमद मुसयानी और कई अन्य रिश्तेदारों को उठाकर बुलबुल क्रॉस स्कूल में बंद कर दिया गया। इस दौरान इन लोगों को साथ मारपीट भी की गई।