इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी

28 Sep 2026

कोलकाता, 28 सितंबर (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव के बाद अपनी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटाए जाने को लेकर मुख्य विपक्षी दल तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अब कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उनकी याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के बाद उनकी वीआईपी सुरक्षा पूरी तरह से वापस ले ली गई है और वर्तमान में उनकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ चंद 'हाउस गार्ड्स' के भरोसे चल रही है।


सोमवार को अदालत में अभिषेक बनर्जी का पक्ष रखते हुए उनके वकील ने बताया कि उनका मुवक्किल राज्य के प्रमुख विपक्षी दल का महासचिव है और राजनीतिक लिहाज से एक बेहद अहम पद पर है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जेड प्लस श्रेणी का कड़ा सुरक्षा घेरा मिला हुआ था, लेकिन चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद सुरक्षा हटा लिया गया। वकील ने अदालत में दावा किया कि वीआईपी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद से अभिषेक बनर्जी को कई बार हमलों का सामना भी करना पड़ा है। वर्तमान में उनके पास कोई विशेष सुरक्षा बल (स्पेशल फोर्स) मौजूद नहीं है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इन परिस्थितियों का हवाला देते हुए वकील ने अदालत से मामले की त्वरित सुनवाई करने की गुहार लगाई।


याचिकाकर्ता के वकील की प्राथमिक दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने अभिषेक बनर्जी को इस संबंध में औपचारिक रूप से मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने इस सुरक्षा संबंधी मामले की सुनवाई के लिए आगामी 6 अक्टूबर की तारीख तय की है। उस दिन राज्य सरकार को भी सुरक्षा हटाए जाने के कारणों पर अपना पक्ष रखना पड़ सकता है।