इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार

28 Sep 2026

प्रयागराज, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक होटल में अवैध रुप से चलाए जा रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालक काे गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने साेमवार काे बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रिका चौराहे के पास स्थित दि ग्रेट होटल में अवैध रुप से हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिली। इस आधार पर थाना पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दाैरान पुलिस टीम काे मौके से जांच के दाैरान


हुक्का सेट, चिलम समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। माैके से पुलिस टीम ने होटल संचालक अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया। आराेपित के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर में कहीं भी होटल, रेस्टोरेंट या अन्य प्रतिष्ठान की आड़ में नियमों का उल्लंघन कर हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना मिलती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी भी रखी जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी हुक्का बार संचालित होने की शिकायतों और सूचनाओं की जांच की जा रही है। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।