इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद

नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद

28 Sep 2026

काठमांडू, 28 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल के हुम्ला जिले के उत्तरी नाम्खा गांवपालिका क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के साथ भारी हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण नाम्खा गांव स्थित न्यालु झील और नारा झील मार्ग बंद हो गया है।


स्थानीय जनप्रतिनिधि पल्जोर तामाङ के अनुसार नाम्खा के लिमी क्षेत्र के तिल, जाँङ और हल्जी गांवों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 3 फीट तक बर्फ जम गई है, जो सामान्य सर्दियों के दौरान होने वाली बर्फबारी से भी अधिक है। गांव के खेतों में लगी सब्जियों और अन्य फसलों को भी बर्फ ने पूरी तरह ढक दिया है।


भारी हिमपात के कारण जंगल में मौजूद याक को भी गांव तक लाना संभव नहीं हो पा रहा है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोग सामुदायिक भवन में सुरक्षित रह रहे हैं। न्यालु लेक मार्ग बंद होने से लिमी-लाप्चा क्षेत्र से मानसरोवर और कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए आने-जाने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।