इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

30 Jun 2026

तेहरान|वाशिंगटन, 30 जून (एजेंसी)। ईरान ने कहा है कि कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा उसके प्रतिनिधिमंडल के कतर दौरे का अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी भी बैठक से कोई लेना-देना नहीं है। ईरान का बड़ा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के उलट है। ट्रंप ने कहा कि कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल होर्मुज जलडमरूमध्य पर केंद्रित वार्ता में हिस्सा लेंगे। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में पिछले 24 घंटे में हालात पहले से बेहतर हुए हैं।


ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी और अल जजीरा न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आने वाले दिनों में हमारी अमेरिकी पक्ष के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत या बैठक तय नहीं है। अमेरिकी प्रतिनिधियों के कतर जाने का ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है।" बघाई ने जोर दिया कि बड़े समझौते पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है।


बघाई ने कहा, "एमओयू के मसौदे के मुताबिक, अंतिम समझौते के लिए बातचीत की शुरुआत 14 सूत्री सहमति पत्र के क्रम संख्या 1, 4, 5, 10, और 11 में उल्लिखित बातों के लागू होने पर निर्भर है।" उन्होंने कहा कि इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिका को ईरान के फ़्रीज किए गए या रोके गए फंड और एसेट्स को आपसी सहमति से तय प्रक्रिया के तहत इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से उपलब्ध कराना होगा।


इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर मंगलवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए दोहा जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में इसकी पुष्टि की और कहा कि यह बैठक ईरान के अनुरोध पर हो रही है। लेविट ने कहा कि ट्रंप शांति प्रक्रिया को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने ईरान से वाशिंगटन के साथ समझौते पर पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में दुश्मनी खत्म करने के लिए 14 सूत्री एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद तकनीकी बातचीत जारी है।


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान ने बैठक का आग्रह किया है। यह कल दोहा में होगी।" उल्लेखनीय है कि अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस सबसे पहले दोहा में होने वाली बैठक का खुलासा कर चुकी है। हालांकि इसके बाद ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने ईरान के कानून और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेशमंत्री काज़ृम गरीबाबादी के हवाले से कहा कि इस हफ्ते कोई टेक्निकल वर्किंग ग्रुप की मीटिंग तय नहीं है। उन्होंने कहा कि कतर के साथ बातचीत हमेशा की तरह जारी है। सनद रहे तेहरान और वाशिंगटन के बीच वार्ता में कतर मुख्य मध्यस्थ है।


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के अलग-अलग बयानों से मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में तनाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत को लेकर मिले-जुले संकेतों ने मिडिल ईस्ट की कूटनीति में नई अनिश्चितता पैदा कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी इस हफ्ते कतर में मिलेंगे, लेकिन तेहरान ने इससे इनकार किया कि ऐसी कोई बैठक तय नहीं है।


ईरान के विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के उलट है जिसमें कहा गया कि बातचीत मंगलवार से शुरू होगी। इन अलग-अलग बयानों ने कूटनीतिक कोशिशों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य में 24 घंटे में स्थिति पहले से बेहतर हुई है। मरीन ट्रैफिक डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 25 कमर्शियल जहाज जलडमरूमध्य से गुजरे। फारस की खाड़ी से बाहर जाने वाले जहाजों में छह ऑयल टैंकर और आठ कार्गो जहाज शामिल हैं, जबकि पांच टैंकर और छह कार्गो जहाज खाड़ी में दाखिल हुए।