इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नेपाल में आठ प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद

13 Jul 2026



काठमांडू, 13 जुलाई (एजेंसी)। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोमवार को नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आठ प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। वहीं, दो सड़कों पर केवल एकतरफा यातायात संचालित हो रहा है। मेची राजमार्ग के अंतर्गत इलाम जिले के इलाम नगरपालिका राजदुवाली क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने से झापा–ताप्लेजुङ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पुलिस के अनुसार, इस मार्ग के बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।


संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाली बीपी राजमार्ग को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह, मकवानपुर जिले के भीमफेदी गांवपालिका, भर्याङडाँडा में भूस्खलन के कारण कान्ति लोकपथ राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण राजधानी काठमांडू से बाहर जाने वालेनौर काठमांडू के तरफ आने वाले सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।


इसके अलावा अरनिको राजमार्ग, पोखरा–ताङतिङ सड़क, घोराही–रुकुम शहीद राजमार्ग, सालझण्डी–ढोरपाटन राजमार्ग और मदन भण्डारी राजमार्ग भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हैं। वहीं, भोजपुर में मध्यपहाड़ी राजमार्ग तथा पाल्पा में सिद्धार्थ राजमार्ग पर बाढ़ और भूस्खलन के कारण फिलहाल केवल एकतरफा यातायात संचालित किया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Latest News