इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

27 Sep 2026

मुंबई, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नमित मल्होत्रा की निर्माणाधीन और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।


पोस्टर में यश बेहद भव्य और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। रत्नों से सजे सुनहरे मुकुट, मोतियों की कई परतों वाली मालाएं और भारी सोने के आभूषण उनके शाही व्यक्तित्व को उभार रहे हैं। उनकी तीखी नजरें और दमदार व्यक्तित्व रावण के प्रभावशाली रूप की झलक पेश करते हैं।


ट्रेलर के बाद से ही यश का रावण अवतार फिल्म के सबसे चर्चित पहलुओं में शामिल रहा है। नए पोस्टर में अभिनेता के लुक के साथ फिल्म के विशाल पैमाने की भी झलक दिखाई देती है। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में महाकाव्य के प्रमुख किरदारों और उनकी भावनात्मक यात्रा को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने की तैयारी है।


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह दो भागों वाली फिल्म नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की जा रही है। फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 और 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest News