इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

उत्तराखंड में नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर,कई राजमार्ग मार्ग बाधित, केदारनाथ यात्रा रुकी

28 Jul 2026



देहरादून/रुद्रप्रयाग/नई टिहरी, 28 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं, जबकि मुनकटिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-107 अवरुद्ध होने से केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोक दी गई है। वहीं टिहरी और देहरादून में भी कई सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है।


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ में 120 मिमी और जखोली में 58 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने की अपील की है। जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अनेक सड़कें बंद हैं और मुनकटिया में मार्ग अवरुद्ध होने से केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से स्थगित कर दी गई है।


उधर, टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन और मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 20 मोटर मार्ग प्रभावित हुए हैं। प्रतापनगर और कीर्तिनगर क्षेत्रों में भवन और संपर्क मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। संबंधित विभागों की ओर से बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार चमीयाला में बालगंगा नदी का जलस्तर 924.04 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हालांकि गंगा और अलकनंदा सहित अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।


देहरादून में प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के पास बारिश से पुलिया की एप्रोच रोड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पुलिया पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है। पुलिस के अनुसार संबंधित कार्यदायी संस्था मरम्मत कार्य में जुटी है और जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।


देहरादून में सोमवार रात से जारी भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर इसे बहाल करने के निर्देश दिए।


इसके बाद जिलाधिकारी सोडा सरोली पहुंचे और वर्षा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। वहीं मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी लगातार फील्ड में रहकर वर्षा से हुई क्षति और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


प्रदेश में सोमवार देर रात्रि से देहरादून सहित राज्य भर में बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Latest News