इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

\'विदेशी मेहमानों\' का कारवां, साइबेरियन पक्षियों के कलरव से गुलजार हुई चित्तौड़गढ़ जलाशय

12 Feb 2026



बलरामपुर 12 फ़रवरी (हि.स.)। यूपी के जनपद बलरामपुर का सबसे विशाल जलाशय के रूप में विख्यात चित्तौड़गढ़ व भगवानपुर जलाशय इन दिनों प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बदलते मौसम के समय सात समंदर पार से आए साइबेरियन पक्षियों के झुंड ने बांध के नीले पानी को अपना अस्थायी बसेरा बना लिया है। भोर की पहली किरण के साथ जब इन विदेशी मेहमानों का कलरव गूंजता है, तो पूरा वातावरण किसी सुरम्य संगीत की तरह जीवंत हो उठता है।


नीले पानी पर सफेद मखमली चादर


हजारों किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण उड़ान भरकर आए ये पक्षी बांध की सतह पर अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो विशाल जलाशय ने सफेद मखमली चादर ओढ़ ली हो। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए यह नजारा किसी उत्सव से कम नहीं है


विशेषज्ञों के अनुसार, साइबेरिया और मध्य एशिया के ठंडे इलाकों में बर्फबारी अधिक होने के कारण ये पक्षी अनुकूल वातावरण और भोजन की तलाश में तराई के इन जलाशयों का रुख करते हैं


पर्यटन और पर्यावरण का संगम


चित्तौड़गढ़ बांध की भौगोलिक स्थिति और यहाँ मौजूद जलीय जीव इन पक्षियों के लिए उत्तम आहार प्रदान करते हैं। पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, जिनमें 'पिंटेल', 'कॉमन टील' और 'साइबेरियन क्रेन' शामिल हैं, ने बांध की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। फोटोग्राफी के शौकीन और पक्षी प्रेमी सुबह-शाम यहाँ डेरा डाले रहते हैं ताकि इन अद्भुत पलों को अपने कैमरों में कैद कर सकें


सुरक्षा की अपील


वन रेंज अधिकारी अमरजीत प्रसाद ने पर्यटकों से अपील की है कि वे इन मेहमानों की शांति में खलल न डालें। इन पक्षियों का आना न केवल जैव विविधता के लिए शुभ संकेत है, बल्कि यह बलरामपुर के ईको-टूरिज्म की संभावनाओं को भी बल देता है। प्रकृति का यह मनमोहक दृश्य फरवरी के अंत तक बना रहने की उम्मीद है।