इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

बांग्लादेश में मतदान के दौरान खुलना पोलिंग सेंटर पर झड़प, बीएनपी नेता की मौत

12 Feb 2026



ढाका, 12 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश में आज संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए हो रहे मतदान के दौरान खुलना-2 निर्वाचन क्षेत्र के एक पोलिंग सेंटर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में खूनखराबा हुआ। इस हिंसा में खुलना मेट्रोपॉलिटन बीएनपी के पूर्व नेता की मौत हो गई। चुनाव और पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।


ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में खुलना मेट्रोपॉलिटन बीएनपी के पूर्व ऑफिस सेक्रेटरी 62 वर्षीय महिफुज्जमां कोच्चि की जान चली गई। सुबह करीब 7:30 बजे आलिया मदरसा एकेडमिक भवन पोलिंग सेंटर के बाहर हुई झड़प के बाद उन्हें खुलना सिटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि एक जांच कमेटी बनाई गई है और घटना के हालात का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक सुबह आलिया मदरसा सेंटर पर बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। मेट्रोपॉलिटन बीएनपी के पूर्व डिप्टी ऑफिस सेक्रेटरी शमसुज्जमां चंचल ने आरोप लगाया कि मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्र के अंदर जमात के पक्ष में प्रचार किया जा रहा था। कोच्चि ने विरोध करने पर हंगामा हो गया और वह झड़प के दौरान गिर गए। चंचल ने दावा किया कि गिरने के बाद कोच्चि को हार्ट अटैक आया। खुलना सदर थाना प्रभारी कबीर हुसैन ने पुष्टि की कि मतदान केंद्र के भीतर हाथापाई हुई।


मतदान केंद्र में मौजूद सब इंस्पेक्टरखान फैसल रफी ने कहा कि तनाव बढ़ते ही पुलिस ने दखल दिया और दोनों पक्षों को अलग किया। खुलना सिटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. पार्थ रॉय ने कहा कि कोच्चि को मृत अवस्था में लाया गया। खुलना-2 से बीएनपी उम्मीदवार नजरुल इस्लाम मंजू ने दावा किया कि जमात नेताओं ने कोच्चि की हत्या कर दी। उन्होंने मदरसे के प्रिंसिपल सहित दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।


बीएनपी नेता यूसुफ हारुन मजनू ने आरोप लगाया कि आलिया मदरसे के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद अब्दुर रहीम मतदान केंद्र के भीतर जमात के पक्ष में वोट डालने के लिए कह रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने कोच्चि को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए और उनके सिर में चोट लगी। जमात सेंटर के निदेशक महबूबुर रहमान ने कहा कि बीएनपी समर्थक जमात की महिला कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने बीच-बचाव किया। किसी को भी धक्का नहीं दिया गया। खुलना-2 से जमात के उम्मीदवार शेख जहांगीर हुसैन हेलाल ने कहा कि घटना दुखद है। कोच्चि मतदाताओं के साथ बहस के दौरान गुस्सा होने के बाद गिर गए। उन्होंने कहा कि मदरसे के प्रिंसिपल का जमात से कोई लेना-देना नहीं है।


प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद अब्दुर रहीम ने कहा कि वह दूसरे केंद्र पर वोट डालने के बाद उस इलाके में गए और उन्होंने हंगामा देखा। उन्होंने कहा, "मैंने सभी को जाने के लिए कहा। मैंने किसी को धक्का नहीं दिया।" खुलना मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारी शाहिदुल इस्लाम ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत दर्ज कराई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।