इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

दो दिन गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, मजबूती के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

10 Mar 2026



- निवेशकों ने एक दिन में की 6.43 लाख करोड़ की कमाई


नई दिल्ली, 10 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। लगातार दो दिन तक बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज शानदार रिकवरी की। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। दिन के कारोबार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश चलती रही, लेकिन लिवालों का पलड़ा लगातार भारी रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.82 प्रतिशत और निफ्टी 0.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान में चल रहे सैन्य अभियान को जल्द खत्म करने का संकेत देने की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में इन्वेस्टर सेंटीमेंट्स पॉजिटिव हो गए। इसकी वजह से खरीदारों ने आज उत्साहित होकर लिवाली की। डोनाल्ड ट्रंप के बयान की वजह से कच्चे तेल की कीमत में भी आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह ग्लोबल मार्केट से भी आज घरेलू शेयर बाजार को लगातार सपोर्ट मिलता रहा। मार्केट सेंटीमेंट्स मजबूत होने और डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने की वजह से रुपये की कीमत में भी आज मजबूती आई। इसके साथ ही इंडिया वीआईएक्स (वोलैटिलिटी इंडेक्स) में आज 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इन तमाम पॉजिटिव फैक्टर्स ने घरेलू शेयर बाजार को मजबूती पहुंचने में आज अहम भूमिका निभाई।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थ केयर, मेटल और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स आज कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े छह लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 447.53 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 441.10 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.43 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,420 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 3,109 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,172 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 139 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,938 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,351 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 587 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 809.57 अंक की मजबूती के साथ 78,375.73 अंक के स्तर पर खुला।


कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक कुछ ही मिनट में 960.09 अंक की तेजी के साथ 78,526.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही ऊपरी स्तर से करीब 780 अंक लुढ़क कर 77,745.47 अंक के स्तर तक आ गया। सुबह 10 बजे तक बाजार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता रहा। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 639.82 अंक की बढ़त के साथ 78,205.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 252.75 अंक की छलांग लगा कर 24,280.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक उछल कर 275.75 अंक की तेजी के साथ 24,303.80 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी कुछ ही देर में ऊपरी स्तर से 220 अंक से अधिक फिसल कर 24,079.95 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का दम दिखाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान चलती रही, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। दिन भर के कारोबार के बाद निफ्टी 233.55 अंक की मजबूती के साथ 24,261.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस 7.67 प्रतिशत, टीएमपीवी 3.98 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 3.72 प्रतिशत, इंटर ग्लोब एवियशन 3.39 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, इंफोसिस 1.48 प्रतिशत, एटरनल 1.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.07 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.87 प्रतिशत और ओएनजीसी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।