इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

साधु बनकर पहुंची पुलिस, 22 साल से फरार 10 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

11 Apr 2026



उदयपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। उदयपुर पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी डकैत देवीसिंह कंजर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में छिपा हुआ था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने अनोखी रणनीति अपनाते हुए साधु का वेश धारण किया और रेकी कर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई को गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने सफल मुकाम दिया।


पुलिस के अनुसार यह मामला 29 जुलाई 2004 का है। उस रात कंटेनर चालक रवींद्र कुमार यादव सूरत से जयपुर कपड़ों की गांठें लेकर जा रहा था। रात करीब 10 बजे उदयपुर के पास पडूणा क्षेत्र में बदमाश देवीसिंह अपने 10–12 साथियों के साथ टाटा सूमो गाड़ी लेकर कंटेनर के आगे आ गया। बदमाशों ने कंटेनर रुकवाकर ड्राइवर और खलासी के साथ मारपीट की, उनके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांधकर मक्के के खेत में डाल दिया। इसके बाद कपड़ों से भरा कंटेनर लूटकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।


उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर पुराने मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस मामले की फाइल दोबारा खोली गई और आरोपी तक पहुंचने के लिए नई रणनीति बनाई गई। पहले इस आरोपित पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया था।


प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादू के नेतृत्व में एएसआई मनोहर सिंह, हैड कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल जसवंत सिंह व दिनेश कुमार की टीम मध्यप्रदेश के देवास जिले के चिड़ावद गांव पहुंची। पुलिसकर्मियों ने साधु का भेष धारण कर गांव के बाजार और मंदिरों के आसपास गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई।


10 अप्रैल को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि देवीसिंह अपने खेत की ओर जाने वाला है। पुलिस टीम तुरंत उसके घर के बाहर पहुंच गई। हालांकि साधु के वेश में आए लोगों को देखकर आरोपित को शक हो गया और वह घर के पीछे बाड़े में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपित देवीसिंह (57) शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के टोंकखुर्द थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। इस कंटेनर लूट मामले में पांच आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपित की मौत हो चुकी है।