इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

इतिहास के पन्नों में 15 अप्रैल : गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व और फ्रांस के ऐतिहासिक कानून से जुड़ा दिन

14 Apr 2026



सिख धर्म के इतिहास में 15 अप्रैल का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का का जन्म हुआ था। उनका जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी राय भोई में हुआ, जिसे आज ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। उनके पिता मेहता कालू और माता तृप्ता ने उनका नाम नानक रखा, जो आगे चलकर पूरी दुनिया में आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में पूजनीय बने।


गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में मानवता, समानता और धार्मिक सौहार्द्र का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात, भेदभाव और अंधविश्वास का विरोध करते हुए एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर शांति और भाईचारे के साथ रह सकें। उन्होंने विभिन्न भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया और अपने संदेश को फैलाने के लिए भारत समेत कई देशों की यात्राएं कीं, जिन्हें ‘उदासियां’ कहा जाता है। उनकी शिक्षाओं ने सिख धर्म की नींव रखी और आज भी करोड़ों लोग उनके विचारों से प्रेरणा लेते हैं। उनका जीवन और संदेश न केवल सिख समुदाय, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक माना जाता है।


इसी दिन का एक और ऐतिहासिक महत्व भी है। वर्ष 2004 में फ्रांस ने एक महत्वपूर्ण कानून को मंजूरी दी थी, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रतीकों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। यह कानून 02 सितंबर 2004 से लागू हुआ। इस कानून के अंतर्गत मुस्लिम लड़कियों के हिजाब, सिख छात्रों की पगड़ी और ईसाई छात्रों के क्रॉस जैसे धार्मिक प्रतीकों को स्कूलों में पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस फैसले को लेकर उस समय व्यापक बहस हुई थी, जिसमें धर्मनिरपेक्षता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर चर्चा हुई। इस प्रकार, 15 अप्रैल का दिन जहां एक ओर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहीं दूसरी ओर यह वैश्विक स्तर पर सामाजिक और कानूनी विमर्श से भी जुड़ा हुआ है।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1689 - फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1976 - भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।


1980 - छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत हुए थे।


1981 - पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस जहाज और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।


1990 - मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर आसीन पहले और अंतिम आदमी थे। दरअसल सोवियत संघ में राष्ट्रपति का पद 15 मार्च 1990 को ही सृजित किया गया था।


1994 - भारत सहित 109 देशों द्वारा 'गैट' समझौते की स्वीकृति।


1998 - थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन।


1999 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की कैद की सजा।


1999 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।


2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।


2003 - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।


2004 - राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।


2004 - फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।


2006 - इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।


2008 - राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।


2008 - भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।


2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।


2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।


जन्म


1452 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।


1469 - गुरु नानक - उनमें पैगम्बर, दार्शनिक, राजयोगी, गृहस्थ, त्यागी, धर्मसुधारक, समाज-सुधारक, कवि, संगीतज्ञ, देशभक्त, विश्वबन्धु सभी के गुण उत्कृष्ट मात्रा में विद्यमान थे।


1563 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पांचवें गुरु।


1865 - अयोध्यासिंह उपाध्याय - खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार।


1901 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।


1907 - शेर जंग थापा - भारतीय सेना अधिकारी थे। वे 'स्कार्दू के नायक' के रूप में सम्मानित थे।


1940 - सुल्तान खान - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।


1946 - फ्रांसिस्को सार्डिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।


1948 - थिरुमलाचारी रामासामी - पूर्व भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव हैं।


1960 - नरोत्तम मिश्रा - मध्य प्रदेश की राजनीति में 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता।


1972 - मंदिरा बेदी- बालीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति।


1992 - वंदना कटारिया - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं।


निधन


1981 - दरोगा प्रसाद राय - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।


1985 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।


महत्वपूर्ण अवसर


-रेल सप्ताह।


-फायर सर्विस सप्ताह।