इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

झांसी में बेटे की हत्या के बाद पिता ने फांसी लगाकर दी जान

25 Apr 2026



झांसी, 25 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।


रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम ढीमरपुरा निवासी प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात परिवार के अधिकांश सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे प्रेम सिंह की पत्नी को किसी प्रकार की आहट महसूस हुई। संदेह होने पर उसने कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर उसका पति प्रेम सिंह फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई।


सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम, रक्सा थाना प्रभारी निरीक्षक और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। देखा कि प्रेम सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा खून से सना हुआ जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा था।


पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम सिंह ने पहले अपने बेटे की चाकू से वार कर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।


सीओ ने बताया कि इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।