इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

आईएसएल 2025-26 के लिए पंजाब एफसी ने 27 सदस्यीय टीम घोषित की

11 Feb 2026



चंडीगढ़, 11 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 सीजन के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह क्लब का भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग में तीसरा सीजन होगा। ‘शेर’ अपना अभियान 21 फरवरी को जमशेदपुर में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ शुरू करेंगे, जबकि पहला घरेलू मुकाबला 9 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेला जाएगा।


मुख्य कोच पानायोटिस डिलम्पेरिस ने युवा और अनुभव के संतुलन वाली टीम का चयन किया है। उन्होंने पिछले आईएसएल सत्र, डूरंड कप और एआईएफएफ सुपर कप में खेलने वाली कोर टीम को बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में दानी रामिरेज़, समीर जेल्जकोविच, न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी और पाब्लो रेनान डॉस सैंटोस शामिल हैं।


क्लब की अकादमी से सात खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।


मोहम्मद सुहैल एफ, प्रमवीर सिंह, मैंगलेंथांग किपगेन, विशाल यादव और सिंगमयुम शामी पहले ही सीनियर टीम में पदार्पण कर चुके हैं, जबकि आयुष देशवाल और थौंगाम्बा सिंह उशाम इस सीजन टीम से जुड़ेंगे।


इंडियन सुपर लीग 2025-26 के लिए पंजाब एफसी स्क्वाड:


गोलकीपर: अर्शदीप सिंह, मुहीत शब्बीर, आयुष देशवाल।


डिफेंडर: बिजॉय वर्गीस, मुहम्मद उवैस मोयिक्कल, प्रमवीर सिंह, खैमिंथांग लहुंगडिम, पाब्लो रेनन डॉस सैंटोस, लिकमाबम राकेश मेतेई, नोंग्माइकापम सुरेश मेतेई, लियोन ऑगस्टाइन, थोंगम्बा सिंह उशाम।


मिडफील्डर: दानी रामिरेज़, समीर ज़ेल्जकोविक, विनीत राय, प्रिंसटन रेबेलो, रिकी जॉन शाबोंग, मैंगलेंथांग किपगेन, नारवी निखिल जयंता प्रभु, सिंगमयुम शमी।


फॉरवर्ड: न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी, निंथोइंगानबा मीतेई खुमानथेम, मुहम्मद सुहैल एफ, बिकाश सिंह सगोलसेम, विशाल यादव, रणजीत सिंह पांड्रे।


मुख्य कोच: पानागिओटिस दिलमपरिस।


सहायक कोच: कोंस्टैन्टिनोस कटारसस


भारतीय सहायक कोच: शंकरलाल चक्रवर्ती


स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: पापाइआन्नौ इयोनिस


गोलकीपिंग कोच: विनय सिंह


टीम डॉक्टर: डॉ. सिदक ढिल्लों


फिजियोथेरेपिस्ट: दिशार्थ जैन


टीम मैनेजर: कौस्तुव कश्यप


टीम मालिशिया: गोनेश दलुई।

Latest News