इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता

अली फजल की थ्रिलर सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज

01 Jun 2026



अभिनेता अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखा है। सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।


ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसआई जयप्रकाश के किरदार में नजर आ रहे अली फजल से होती है, जो दो लापता बच्चों के मामले की जांच में जुटे दिखाई देते हैं। जांच के दौरान वह बच्चों के परिवार से पूछताछ करते हैं और खुद को साबित करने के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला एक साधारण गुमशुदगी से निकलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों तक पहुंच जाता है, जिससे ट्रेलर का रोमांच और बढ़ जाता है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राख' की कहानी 1978 के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा अपहरण एवं हत्या कांड से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अपराध, सस्पेंस और भावनात्मक संघर्ष से भरपूर यह सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।