इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप

28 Sep 2026

काबुल, 28 सितंबर (एजेंसी)। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रविवार को नूरिस्तान प्रांत में उसके सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 28 लड़ाके मारे गए और 32 घायल हुए। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान से आए एक हथियारबंद समूह की सीमा पार घुसपैठ के बाद हुई। अफगान पक्ष ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी मिलिशिया ने घुसपैठ में मदद की थी।


बलूचिस्तान की ऑनलाइन समाचार नेटवर्क 'द बलूचिस्तान पोस्ट' के मुताबिक, अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मदद का हवाला देकर अफगान सेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती करती है, उन्हें प्रशिक्षण देती है और बाद में नूरिस्तान की ओर भेजती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


इससे एक दिन पहले, शनिवार को अफगान अधिकारियों ने कहा था कि सीमा सुरक्षा बलों ने कामदेश जिले में डूरंड लाइन के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 10 लड़ाकों को मार गिराया और छह को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान फ्रीडम फ्रंट (एएफएफ) के कुछ सदस्य इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर काम कर रहे थे।


हालांकि, एएफएफ ने इन घटनाओं का अलग विवरण दिया। संगठन के अनुसार, शनिवार सुबह तालिबान बलों ने ड्रोन के जरिए उसके ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद उसके लड़ाकों ने जवाबी कार्रवाई की और कई चेकपोस्ट पर कब्जा कर लिया। एएफएफ ने दावा किया कि तालिबान बल अरंडू और कामदेश के कुछ हिस्सों से पीछे हटकर पड़ोसी कुनार प्रांत के नारी जिले की ओर चले गए।


लड़ाई के बाद सामने आए कुछ वीडियो में हिरासत में लिए गए लोगों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें ईरान से पाकिस्तान के चित्राल ले जाया गया था, जहां उन्हें पाकिस्तानी सैन्य शिविरों में प्रशिक्षण दिया गया। इन बयानों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।


यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा 21 सितंबर को अफगानिस्तान के भीतर किए गए हवाई हमलों के कुछ दिनों बाद सामने आया है। पाकिस्तान ने उन हमलों में 28 उग्रवादियों को मारने का दावा किया था। वहीं, अफगान अधिकारियों के अनुसार, हमलों में तीन नागरिकों की मौत हुई थी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएमए) ने एक पुरुष, एक महिला और एक लड़की की मौत की पुष्टि की थी।