इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

(अपडेट) सीकर में ट्रक और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार की सात महिलाओं की मौत

14 Jan 2026



जयपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। सीकर जिले के फतेहपुर थाना इलाके में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में एक परिवार की सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इसमें मरने वालों में मां-बेटी, बहू और देवरानी शामिल हैं।


डीएसपी अरविंद कुमार जाट ने बताया कि जयपुर-बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में फतेहपुर (सीकर) में परिहार बाइक एजेंसी के पास रहने वाली मोहिनी देवी (80), उसकी बेटी इंद्रा (60), पुत्रवधू तुलसी (45) पत्नी ललित व चंदा देवी (55) पत्नी सुरेंद्र, देवरानी संतोष (45), जेठ के बेटे की बहू आशा (60) पत्नी मुरारी की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत मौके पर हो गई, वहीं तीन महिलाओं की मौत फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हुई। वहीं मोहिनी देवी की पोती सोनू पुत्री सुरेंद्र, पुत्रवधू बरखा पत्नी ओमप्रकाश और ड्राइवर वसीम निवासी मांडेला (फतेहपुर) को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया। जहां बरखा की सीकर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में रहने वाली मोहिनी देवी की ननद का निधन हो गया था। परिवार के लोग बुधवार सुबह पांच गाड़ियों में सवार होकर उनके अंतिम संस्कार में गए थे। दोपहर बाद परिवार के सभी लोग वहां से निकले थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

Latest News