इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

अपहृत पप्पू राय 24 घंटे में बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला लाइनर गिरफ्तार

17 Sep 2026

  • सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच से पुलिस पहुंची लाइनर तक, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


नवादा, 17 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल के समीप से अपहृत पप्पू राय को गुरुवार को नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर झारखंड के कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण की साजिश में लाइनर की भूमिका निभाने वाले रजौली थाना क्षेत्र के मसई निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ के दौरान अपहरण की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार को पप्पू राय टोटो से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल के पास बोलेरो सवार अपराधियों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपहृत के पुत्र निखिल कुमार ने रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए रजौली के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने तत्काल तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही पुलिस ने अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस को अंकित कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष अपहरण की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए अपहृत पप्पू राय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और पुलिस की तकनीकी जांच के आधार पर टीम झारखंड के कोडरमा पहुंची, जहां से पप्पू राय को बरामद कर लिया गया।


एसपी ने बताया कि अपहरण के बाद पप्पू राय की रिहाई के बदले 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस के अनुसार, फिरौती की रकम मांगने में भी गिरफ्तार लाइनर अंकित कुमार की भूमिका सामने आई है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण की इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अपहरण की पूरी साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों तथा इस्तेमाल किए गए वाहन की भी जांच कर रही है।

Latest News