इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

असम मुख्यमंत्री के हालिया वीडियो का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, होगी सुनवाई

10 Feb 2026



नई दिल्ली, 10 फ़रवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीपीआईएम ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। आज वकील निजाम पाशा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने ये मामला उठाया।


निजाम पाशा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है। इस मामले को लेकर शिकायत की गई है, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। निजाम पाशा के मेंशन करने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दिक्कत यह है कि जैसे ही चुनाव आते हैं, आधी चुनावी लड़ाई उच्चतम न्यायालय में लड़ी जाती है। हम इसको सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे।


एक याचिका जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से मौलाना महमूद मदनी ने भी दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील एमआर शमशाद ने उच्चतम न्यायालय से मांग की है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सार्वजनिक पदों का दुरुपयोग किसी समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाने के लिए नहीं किया जाए। जमीयत की ये याचिका हेट स्पीच पर उच्चतम न्यायालय में पहले से लंबित अर्जी में दायर की गई है।


याचिका में 27 जनवरी के हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। याचिका में जमीयत का कहना है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के बयानों को राजनीति बयानबाजी या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए।

Latest News