इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

बागपत जिला पूर्ति अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

29 May 2026



बागपत, 29 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में विजिलेंस टीम ने पूर्ति अधिकारी को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी द्वारा एक राशन डीलर से 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में की गई हैं। विजिलेंस टीम उनको बागपत कोतवाली ले गयी जहां उनके खिलाफ मुकदमा लिखाया जा रहा है।


विजिलेंस टीम ने जब यह कार्रवाई की तो शिकायतकर्ता भी मौके पर मौजूद था। शिकायतकर्ता राशन डीलर नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी हर महीने राशन से 25 रुपये प्रति कुंतल हिस्सा मांग रहे थे। नहीं देने पर वे राशन दुकान निरस्त करने की धमकी दे रहे थे। राशन डीलर ने परेशान होकर इसकी शिकायत मेरठ विजिलेंस टीम को कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और पूर्ति विभाग के कार्यालय में जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


अनूप तिवारी के खिलाफ पहले भी रिश्वत मांगने की कई शिकायतें मिल चुकी थीं। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने उनके कार्यालय में छापा मारकर उन्हें 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपित पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को कोतवाली ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।


बागपत कोतवाल बृजेश कुमार का कहना है विजिलेंस टीम अभी कागजी कार्रवाई कर रही है अभी कुछ नही कहा जा सकता, जैसे ही मुकदमा लिखा जाता है। जानकारी दे दी जाएगी।

Latest News