इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी

बारात में हर्ष फायरिंग से रिश्तेदार की गोली से बालक की मौत

02 May 2026



बलिया, 02 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की कोतवाली के शिवपुर दियर गांव में शुक्रवार की देररात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।


शहर कोतवाली अंतर्गत शिवपुर दियर के पांडेय का डेरा गांव में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामलाल यादव के घर शुक्रवार रात करीब 11 बजे बारात आयी थी। शादी समारोह शांति ढंग से चल रहा था। सभी लोग शादी की खुशियों में मगन थे। तभी अचानक हुई हर्ष फायरिंग में गांव के ही संजय यादव के साथ आये उनके 11 वर्षीय पुत्र पीयूष को गोली लग गई। इसके बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया। आनन-फानन में पीयूष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि मृत बालक के परिजनों की प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। आरोपित मृतक का रिश्तेदार है, जिसकी तलाश की जा रही है।