इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने चिली की राजधानी सैंटियागो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चिली भले ही दुनिया के दो अलग-अलग छोर पर स्थित हों, लेकिन दोनों देशों की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं में गहरा जुड़ाव है। भारत और चिली के बीच संबंधों की वास्तविक शक्ति केवल सरकारी समझौतों में नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच बने विश्वास, आत्मीयता और मित्रता में निहित है।


यह जानकारी शनिवार को एक बयान में दी गयी है। इसके मुताबिक चिली में भारत की राजदूत अभिलाषा जोशी ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के सम्मान में सैंटियागो स्थित भारतीय दूतावास के राजदूत निवास पर एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया था।


भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे दिल्ली की जनता और दिल्ली विधानसभा की ओर से चिली में बसे भारतीय समुदाय के लिए शुभकामनाएं लेकर आए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा को भारत की प्राचीन विधायी परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि जिस भवन में आज दिल्ली विधानसभा का संचालन होता है, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय अपने भीतर समेटे हुए है। इसी परिसर में एक सदी से अधिक समय पहले केंद्रीय विधानसभा की कार्यवाही हुई थी और देश के स्वतंत्रता आंदोलन तथा लोकतांत्रिक चेतना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विमर्शों ने आकार लिया था।


विधानसभा अध्यक्ष ने भारत और चिली के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश अपनी-अपनी प्राचीन सभ्यताओं, स्वतंत्रता के संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आज दोनों देश व्यापार, खनिज एवं ऊर्जा, कृषि, आयुर्वेद, योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।


विजेंद्र गुप्ता ने चिली में रह रहे भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यहां रहने वाला प्रत्येक भारतीय अपने आचरण और कार्यों के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व करता है। जब कोई चिली का नागरिक किसी भारतीय डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, शिक्षक या विद्यार्थी से मिलता है तो उसके मन में भारत की एक तस्वीर बनती है। भारतीय समुदाय ने अपनी मेहनत, ईमानदारी, आत्मीयता और व्यवहार से चिली में भारत की सकारात्मक पहचान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिली में भारत के प्रति सम्मान और सद्भाव के निर्माण में वहां रह रहे भारतीयों की बड़ी भूमिका है। भारतीय समुदाय केवल भारत से जुड़े लोगों का समूह नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु है। भारत अपने प्रवासी भारतीय समुदाय को कभी नहीं भूलता। पिछले वर्षों में भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल भुगतान, अंतरिक्ष, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत की इस परिवर्तनकारी यात्रा में विदेशों में रहने वाले भारतीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।


दिल्ली विधानसभा में आने का निमंत्रण देते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नई दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों से आए लोगों की साझा नगरी है। उन्होंने चिली में रह रहे भारतीयों से आग्रह किया कि जब भी वे भारत आएं, वे दिल्ली विधानसभा अवश्य आएं और अपने बच्चों को भी साथ लेकर आएं, ताकि वे भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और विधायी विरासत को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।


युवा भारतीयों को विशेष संदेश देते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो युवा चिली में जन्मे या पले-बढ़े हैं, उन्हें अपने दादा-दादी और परिवार की भाषा तथा भारत के इतिहास, त्योहारों और दर्शन से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पहचान में से किसी एक को चुनने की आवश्यकता नहीं है। वे एक साथ दो महान संस्कृतियों से जुड़ने का सौभाग्य रखते हैं। दो महान सभ्यताओं से जुड़ा व्यक्ति अपनी विरासत में और अधिक समृद्ध होता है।

Latest News