इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज

भारत को 16,420 करोड़ रुपये का ओडीए लोन देगा जापान, मेट्रो, हेल्थकेयर और कृषि परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

27 Mar 2026



नई दिल्ली, 27 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जापान सरकार ने भारत को चार बड़े परियोजनाओं के लिए 275.858 अरब जापानी येन (करीब 16,420 करोड़ रुपये) का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) लोन देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।


वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि जापान सरकार ने भारत को शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए 275.858 अरब जापानी येन (करीब 16,420 करोड़ रुपये) का आधिकारिक विकास सहायता ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिन्हें पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में कार्यान्वित किया जाना है।


मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव आलोक तिवारी और भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो के बीच 24 मार्च 2026 को ऋण समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। ये फंड शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस मदद से कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों में बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जाएगा।


वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस लोन का एक बड़ा हिस्सा मेट्रो रेल नेटवर्क को बढ़ाने में लगाया जाएगा। बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज 3 के लिए 102.480 अरब येन दिए जाएंगे, जिससे शहर में ट्रैफिक कम होगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना का उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाना है।


इसी तरह मुंबई मेट्रो लाइन 11 प्रोजेक्ट को 92.400 अरब येन मिलेंगे। इससे मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर में आवागमन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा निवेश किया जा रहा है। महाराष्ट्र में बेहतर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग संस्थान बनाने के लिए 62.294 अरब येन दिए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।


कृषि क्षेत्र में पंजाब में टिकाऊ बागवानी (हॉर्टिकल्चर) को बढ़ावा देने के लिए 18.684 अरब येन दिए जाएंगे। इससे किसानों को ज्यादा लाभ देने वाली फसलों की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी, साथ ही कृषि ढांचे और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। भारत और जापान के बीच विकास सहयोग का रिश्ता काफी पुराना है, जो 1958 से चला आ रहा है। आर्थिक सहयोग दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा रहा है और यह नया फंडिंग पैकेज इस साझेदारी को और मजबूत करेगा।

Latest News