इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

चंपत राय ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा, उन पर आरोप नहीं लगने चाहिए: पूर्णिमा कोठारी

26 Jun 2026


कोलकाता, 26 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे के बाद अयोध्या में 1990 के गोलीकांड में मारे गए कारसेवक राम कुमार कोठारी और शरद कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी ने कहा है कि चंपत राय ने अपनी "नैतिक जिम्मेदारी" स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में चंपत राय के योगदान की सराहना करते हुए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाए।


पूर्णिमा कोठारी ने कहा, "संभवतः उन्होंने अपने अंतर्मन की आवाज सुनते हुए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है, क्योंकि वह ट्रस्ट में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर थे।"


उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से चंपत राय को जानती हैं और जब भी अयोध्या जाती हैं, उनसे मुलाकात करती हैं। उनके अनुसार, "उन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर को समर्पित कर दिया। न्यायालय में चल रहे मामले की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ संघर्ष करते हुए मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"


पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगने से उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि मैंने उनके समर्पण और संघर्ष को करीब से देखा है। उन्होंने संत जैसा जीवन जिया है। इतने संघर्षों के बाद उनके लिए धन का कोई महत्व नहीं है। इसलिए उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।


राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले पर उन्होंने इसे साजिश करार दिया। उनका कहना था कि कुछ लोग राम मंदिर नहीं देखना चाहते और मंदिर को बदनाम कर लोगों की आस्था कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे लोगों ने अपने किसी व्यक्ति को भीतर तक पहुंचाया हो सकता है।


उन्होंने कहा, "मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और कर्मचारी आते हैं। यह जांचना संभव नहीं है कि कौन सच्चा रामभक्त है और कौन नहीं। कोई दूसरा व्यक्ति भी तिलक और कलावा पहनकर अंदर प्रवेश कर सकता है।"


पूर्णिमा कोठारी ने राम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने न्यायालय में मुकदमा जीतने से लेकर मंदिर निर्माण तक अथक मेहनत की है।


उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं। उनके अनुसार, यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News