इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

चंदौली वाराणसी के बीच चलती ट्रेन में यात्री की गोली मार कर हत्या,जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी

11 May 2026



-देर रात हुई घटना से यात्रियों में दहशत,एसपी जीआरपी ने भी ली घटना की जानकारी


चंदौली,11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली जिले के बीच चलती ट्रेन में एक यात्री की गोली मार कर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात हुई वारदात की जानकारी पाते ही जीआरपी के एसपी और अन्य अफसर भी वाराणसी जीआरपी थाने में पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।


मिली जानकारी के अनुसार, गया बिहार के पिपरिया बारचकी क्षेत्र के निवासी दिनेश शाह (42) पुत्र रामवृक्ष शाह अपनी बड़ी बहन और रिश्तेदार के साथ जनपद सीतापुर जाने के लिए गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुए। दिनेश बोगी संख्या एस-2 में बैठे थे और उनके परिजन दूसरी बोगी में बैठे थे। रात लगभग 1.35 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से वाराणसी के लिए रवाना हुई। जक्शन से ट्रेन ब्लॉक हट - बी के समीप से गुजर रही थी तभी किसी अज्ञात बदमाश ने बाथरूम जा रहे दिनेश को गोली मार दी। बोगी में गोली की आवाज सुनकर यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे के रनिंग स्टॉफ को दी। रात्रि 2.42 बजे तक तब ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट) पहुंची। यहां जीआरपी ने यात्री के शव को नीचे उतरवाया। वहीं, इस घटना की जानकारी दिनेश के परिजनों को कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई तो कोहराम मच गया। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह एवं आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी सिंह ने ट्रेन की बोगी में छानबीन और यात्रियों से भी पूछताछ की। छानबीन के बाद ट्रेन गतंव्य के लिए रवाना हो गई। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन हो रही है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।


वारदात को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, सुरक्षा प्रबंधों को धता बताते हुए बदमाश ने वारदात को जिस तरीके से सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उसको लेकर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। उधर,रविवार को ही गाजीपुर ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पैसेंजर ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से ताड़ीघाट के लिए रवाना हुई। ट्रेन कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची ही थी कि जमानिया गाजीपुर के मंगरू (34) को बदमाशों ने गोली मार दी और शव को हाल्ट बी के पास फेंक कर चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकले। इस सनसनीखेज वारदात से रेल यात्रियों में दहशत फैल गई है।