इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

छत्तीसगढ़ के बालोद में गेहूं से लदे ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, छह की मौत, सात गंभीर

25 Sep 2026



-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक जताया


बालोद/रायपुर, 25 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे गेहूं से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे डीजे एवं धु्माल बंधे खड़ी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ युवक ट्रक के नीचे दब गए, जबकि कई अन्य दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। सभी मृतक कवर्धा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। गुरुर के एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।


हादसे में कोमल साहू, अनीश पात्रे, दीपक कुंभकार, कृष्णा चौहान, राजा और सुंदर साहू की मृत्यु हो गई। वहीं प्रमोद (चालक), अरमान, दीपचंद, भुनेश्वर, गणेश पात्रे, रूपेश और अनमोल सहित सात लोग घायल हुए हैं।


पुरूर पुलिस के अनुसार लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारण मरकाटोला घाट में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Latest News