इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात

26 Sep 2026


- खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, एमपी- यूपी प्रशासन अलर्ट, एसडीआरएफ तैनात


सतना, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार हो रही बारिश का असर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर दिखाई दे रहा है। 26 दिन के भीतर दूसरी बार नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार देर शाम रामघाट पर मंदाकिनी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया। शनिवार को भी सुबह से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और दुकानदारों ने सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।


मध्य प्रदेश की ओर शुक्रवार की रात 8 बजे आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी का जलस्तर 135.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह अधिकतम बाढ़ जलस्तर 139.60 मीटर से 4.58 मीटर कम था। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह बाढ़ का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया। निचले हिस्सों में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ओर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और घाट के निचले हिस्सों से दूर रहने की अपील की है।


शनिवार सुबह मंदाकिनी का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंचने के बाद आसपास के निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनने लगी। नदी के बढ़ते रुख को देखते हुए घाट और नदी किनारे मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। शुक्रवार को शाम ढलने के बाद मंदाकिनी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दिखाई दी। घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ते पानी को देखते हुए रामघाट क्षेत्र में लोग सतर्क हो गए। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


मंदाकिनी में 26 दिन के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात बनने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले 29 और 30 अगस्त को भी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। उस समय रामघाट सहित कई इलाकों में लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे। राहत और बचाव कार्य के लिए वायुसेना की मदद तक लेनी पड़ी थी।


पिछली घटना को देखते हुए इस बार नदी का जलस्तर बढ़ते ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।


कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा


शुक्रवार देर शाम कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह चित्रकूट पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा गया है। चित्रकूट में एसडीआरएफ की टीम भी तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।


घाट और नदी किनारे कराए जा रहे एनाउंसमेंट


प्रशासन की ओर से नदी किनारे के इलाकों में एनाउंसमेंट कराकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों और निचले हिस्सों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि मंदाकिनी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।


प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मंदाकिनी नदी और घाट के निचले हिस्सों की ओर न जाएं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Latest News