इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

दरोगा ने पीटीसी सिपाही को चाकू मारकर किया घायल

06 Feb 2026



भागलपुर, 06 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया में शुक्रवार को एक दरोगा ने पीटीसी सिपाही को चाकू मारकर घायल कर दिया।


दरोगा और पीटीसी सिपाही के बीच हुए आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद घायल सिपाही को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई, जिससे घायल की स्थिति बिगड़ने लगी। इस दौरान स्थानीय पत्रकारों की तत्परता से रास्ता साफ कराया गया, तब जाकर एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच सकी।


घायल पीटीसी सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह दरोगा के साथ हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।


घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी नवगछिया टाउन थाना को सौंपी गई है।


पुलिस आरोपी दरोगा की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News