इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 10.50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, आरोपित भोपाल से गिरफ्तार

20 Jan 2026



धनबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर बुजुर्ग से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का धनबाद साइबर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंगलवार को साइबर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी।


ग्रामीण एसपी ने बताया कि 8 जनवरी 2026 को टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर निवासी 73 वर्षीय सेबेस्टियन होरो ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से खुद को ईडी और सीबीआई का अधिकारी बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी दी।


अपराधियों ने बुजुर्ग को तथाकथित डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाया और जांच से बचाने के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।


टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में पुलिस ने भोपाल (मध्य प्रदेश) से इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 26 वर्षीय अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक कंपनी के नाम से करंट अकाउंट तथा अपने नाम से बचत खाता खुलवाया था।


ठगी की रकम में से 5.50 लाख रुपये उसके खातों में ट्रांसफर किए गए थे, जिनमें से पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से निकालकर अपने अन्य सहयोगियों में बांट दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किया हैं। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था।


पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।


प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति ईडी, सीबीआई, पुलिस या किसी जांच एजेंसी के नाम पर कॉल कर पैसे की मांग करे तो उसे तुरंत साइबर ठगी समझें और नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।


उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है।

Latest News