इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

31 Jul 2026



शिमला/नई दिल्ली, 31 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की ओर से लगाए गए पवेलियनों का अवलोकन किया और अलग-अलग स्टॉलों पर मौजूद प्रतिनिधियों से बातचीत कर खेल, फिटनेस और खेल अवसंरचना से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।


मुख्यमंत्री ने एक्सपो के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शित नई तकनीकों, सुविधाओं और खेल अवसंरचना से जुड़े मॉडलों को भी देखा। उन्होंने विभिन्न संस्थानों और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए खेल क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की ओर से इस आयोजन के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नीति-निर्माताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों, उद्योग जगत, उद्यमियों और निवेशकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराते हैं। उनके अनुसार ऐसे मंचों पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान होने से खेल क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो जैसे आयोजन देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सहयोग को बढ़ावा देते हैं और खेल अवसंरचना के विकास के साथ एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में नए अवसर उपलब्ध कराते हैं।


इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सांसद अनुराग शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Latest News