इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में

27 Sep 2026

- महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी भारत को मिली सफलता


आइची-नागोया (जापान), 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज सोलोमन ने रविवार को आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।


श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप बी में 7.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डेविड सोलोमन क्वालिफिकेशन ग्रुप ए में 7.62 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फाइनल कल यानी 28 सितंबर को खेला जाएगा।


श्रीशंकर ने पहले प्रयास में 7.67 मीटर की छलांग लगाई थी और तीसरे प्रयास में 7.08 मीटर की छलांग लगाई। उनकी दूसरे प्रयास में लगाई गई 7.84 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही, जिसके चलते उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। डेविड ने पहले प्रयास में 7.61 मीटर की छलांग लगाई थी। उनकी दूसरे प्रयास में 7.62 मीटर की छलांग सर्वश्रेष्ठ रही।


इसके अलावा महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भी भारत को सफलता मिली। भारतीय खिलाड़ी विथ्या रामराज और अनु राघवन ने अपनी-अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। विथ्या ने 55.73 सेकंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, जबकि अनु ने 55.84 सेकंड के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल कल 28 सितंबर को खेला जाएगा।


भारत के संतोष कुमार तमिलरासन ने अपनी हीट में 49.61 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उनके साथी यशस पलक्षा अपनी हीट पूरी नहीं कर पाए

Latest News