इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

दो विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद यूपी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

10 Feb 2026



लखनऊ, 10 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधान मंडल बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वर्तमान विधानसभा के दो सदस्यों बरेली से प्रोफ़ेसर श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र से विजय सिंह गौड़ के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी समेत सभी दलीय नेताओं ने शोक व्यक्त किया। दो मिनट मौन रखकर पूरे सदन ने शोक संवेदना व्यक्त की और इसके उपरांत सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित हो गयी।नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल 2017 में पहली बार विधायक बने। दूसरी बार 2022 में विधायक चुने गए। उनका जुड़ाव शिक्षा जगत से भी रहा। वह शिक्षक के साथ सक्रीय राजनीति किये। उनका व्यक्तित्व मिलनसार, शिक्षित व जमीन से जुड़े नेता के रूप में था। वह समाज के पिछड़ों,गरीबों, वंचितों के लिए निरन्तर समर्पित रहे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी विकास की परियोजनाओं को बढ़ाने का सकारात्मक योगदान दिया था। वह एक कुशल शिक्षक होने के साथ जवाहर लाल नेहरू विवि दिल्ली की कार्यसमिति के भी सदस्य रहे। उनके निधन से प्रदेश को और भाजपा की अपूरणीय क्षति है। मैं उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच से दूसरे सदस्य विजय सिंह गौड़ का निधन हुआ है। वह वर्तमान विधानसभा में आठवीं बार निर्वाचित हुए थे। 1980 में पहली बार विधायक चुने गए। वह सादगी, सरल व्यवहार के लिए जनता के बीच लोकप्रिय थे। उन्होंने जल, जंगल जमीन के लिए कार्य करते आदिवासी जनजाति समाज में अलग स्थान था।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मैं बिहारी लाल जी के बारे में मुख्यमंत्री योगी के शब्दों से सम्बद्ध करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सोनभद्र से विधायक विजय गौड़ हमारे साथ 1980 में चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल 60 साल की आयु में ही चला जाना अपूर्णीय क्षति है। विजय गौड़ ने लंबे राजनीतिक कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता की सेवा की। अनेक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। बनवासी सेवा आश्रम से जुड़कर उन्होंने समाज के लिए कार्य कियाअपना दल के नेता राम निवास, राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान, सुहेलदेव पार्टी से ओमप्रकाश राजभर, निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल निषाद पार्टी के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी और जनसत्ता दल के नेता विनोद सरोज ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी नेताओं के बाद पीठ से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधानसभा की कार्यवाही बुधवार की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।।







Latest News