इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य

27 Sep 2026

आइची-नागोया, 27 सितंबर (एजेंसी)। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की हरिता भद्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हरिता ने 23.20 सेकेंड में दौड़ फिनिश कर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने जापान की अबिगीरुफुका इडो को महज 0.01 सेकेंड से पीछे छोड़ा। इडो ने 23.21 सेकेंड का समय दर्ज किया।


फाइनल में शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिंगापुर की शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की चेन युजी ने 22.93 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए हरिता और इडो के बीच आखिरी क्षण तक मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन अंत में हरिता के तीसरे स्थान पर रहने की पुष्टि हुई। इस तरह उन्होंने 23.20 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।


हरिता ने प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के पहले दौर की हीट में 23.31 सेकेंड का शानदार समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया था और सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।


भारत की एक अन्य धाविका उन्नाथी अयप्पा ने फाइनल में 23.46 सेकेंड का समय निकालकर छठा स्थान हासिल किया। उन्नति ने इससे पहले हीट में 23.33 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी।


हरिता के कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 33 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 स्वर्ण, 14 रजत और 15 कांस्य पदक हैं।

Latest News