इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं

27 Sep 2026

आइची-नागोया, 27 सितंबर (एजेंसी)। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत की एथलीट एन्सी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता है। फाइनल में शुरुआती समय पहले स्थान पर रहने के बाद आखिरी पल में हुए उलटफेर से एन्सी सोजन स्वर्ण पदक से चूक गईं।


मुकाबले के दौरान एन्सी सोजन ने अपने पहले ही प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाई। फिर उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाई और स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंच गईं। इस बीच शुरुआत में पीछे चल रहीं चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपने पांचवें प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाई।


हालांकि, शीर्ष पर चल रहीं एन्सी सोजन को तब झटका लगा, जब चीनी खिलाड़ी ने अपने आखिरी और अंतिम प्रयास में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर बाजी पलट दी। चीनी खिलाड़ी की इस जोरदार वापसी के बाद एन्सी सोजन ने अपनी आखिरी कोशिश में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन वह 6.49 मीटर की ही छलांग लगा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।


इस स्पर्धा का कांस्य पदक चीन की मेंगाई तन ने हासिल किया। मेंगाई ने फाइनल मुकाबले में 6.46 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की शैली सिंह (6.42 मीटर) को पछाड़कर पदक अपने नाम किया। शैली सिंह मुकाबले के अंतिम क्षणों में तीसरा स्थान हासिल करने से चूक गईं। -------------------