इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

26 Sep 2026

आइची-नगोया, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार वापसी करते हुए जापान की विश्व नंबर छह सातोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली। अनाहत ने सेमीफाइनल में शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।


विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज अनाहत को वातानाबे ने शुरुआती दोनों गेम में कड़ी चुनौती दी। जापानी खिलाड़ी ने अपनी गति में बदलाव, कोण और विविध शॉट्स का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए पहला गेम 11-9 और दूसरा गेम 13-11 से जीत लिया।


दो गेम से पिछड़ने के बाद अनाहत ने तीसरे गेम में शानदार धैर्य दिखाया। वह एक समय 8-10 से पीछे थीं और वातानाबे के पास गेम जीतने के दो मौके थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दोनों गेम प्वाइंट बचाते हुए लगातार अंक जुटाए और तीसरा गेम 12-10 से अपने नाम कर लिया।


तीसरे गेम की जीत के बाद अनाहत का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने चौथे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए 11-6 से जीत दर्ज की। मुकाबला 2-2 से बराबर होने के बाद निर्णायक गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा। अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया।


अनाहत अब स्वर्ण पदक के लिए महिला एकल के फाइनल में उतरेंगी।


एशियन गेम्स में भारत के लिए शनिवार का दिन पदकों के लिहाज से शानदार रहा। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2:11:37 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रजत पदक हासिल किया।


निशानेबाजी में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद की भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक जीता। व्यक्तिगत फाइनल में तिलोत्तमा चौथे और विदर्शा पांचवें स्थान पर रहीं।


स्क्वैश के मिश्रित युगल में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उन्हें हांगकांग की जोड़ी से हार मिली।


बैडमिंटन में आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि लक्ष्य सेन को पुरुष एकल के दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।


मुक्केबाजी में कपिल पोखरिया ने 91 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से हराया। वहीं, 55 किग्रा वर्ग में जादुमानी सिंह फिलीपींस के कार्लो पालाम के खिलाफ हारकर बाहर हो गए।


तीरंदाजी में भी भारत का प्रदर्शन मजबूत रहा। महिला कंपाउंड टीम क्वालिफिकेशन में चिकिता तनीपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष रिकर्व टीम क्वालिफिकेशन में धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे की टीम तीसरे स्थान पर रही। धीरज ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में एशियाई और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।


एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद ने डेकाथलॉन में अपनी चुनौती जारी रखी। तेजस्विन लंबी कूद में शीर्ष पर रहे और पदक की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं, अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Latest News