इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (एजेंसी)। एशियन खेल 2026 में भारत ने शनिवार को पदक तालिका में हांगकांग के साथ संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल कर लिया। समाचार लिखे जाने तक भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 28 पदक हैं। चीन 105 स्वर्ण समेत कुल 171 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जापान 31 स्वर्ण समेत 124 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 14 स्वर्ण समेत 71 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।


भारत ने शनिवार को पुरुष और महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से मात देकर खिताब बरकरार रखा। ये भारत के तीसरे और चौथे स्वर्ण पदक रहे।


एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदर्शा के. विनोद और आशी चौकसे ने रजत पदक अपने नाम किया।


स्क्वैश के मिश्रित युगल में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा।


भारत का पदक विवरण:


स्वर्ण – 4


रजत – 11


कांस्य – 13


कुल – 28


(यह पदक तालिका 26 सितंबर, शनिवार, शाम 4:31 बजे तक के आंकड़ों पर आधारित है।)

Latest News