इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन जागरूकता बढ़ाने के लिए 'पेंशन सखी' पहल शुरू

15 Sep 2026



नई दिल्ली, 15 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। ग्रामीण परिवारों तक पेंशन और सेवानिवृत्ति सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत देशभर में 'पेंशन सखी' नेटवर्क विकसित किया जाएगा।


ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता संयुक्त सचिव अमित शुक्ला और पीएफआरडीए की कार्यकारी निदेशक सुमीत कौर कपूर के बीच ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल की मौजूदगी में हुआ। इस पहल के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों, बैंकिंग संवाददाता सखियों और अन्य प्रशिक्षित सामुदायिक कार्यकर्ताओं की मदद से पेंशन संबंधी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।


मंत्रालय ने बताया कि पेंशन सखियां ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, लखपति दीदी और अन्य ग्रामीण परिवारों को पेंशन योजनाओं, सेवानिवृत्ति योजना, नामांकन प्रक्रिया और संबंधित सेवाओं की जानकारी देने का काम करेंगी।


इस अवसर पर ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा केवल जोखिमों से बचाव का माध्यम नहीं है, बल्कि यह परिवारों को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी देती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नागरिकों को स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी मिलनी चाहिए ताकि वे अपनी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के बारे में सही निर्णय ले सकें।


पीएफआरडीए की ओर से ममता शंकर ने कहा कि बढ़ती जीवन प्रत्याशा और बदलते जनसांख्यिकीय परिदृश्य को देखते हुए सेवानिवृत्ति योजना का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) सहित विभिन्न पेंशन उत्पादों के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाएगी।


मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम की निगरानी डिजिटल डैशबोर्ड, मोबाइल और वेब आधारित प्रणालियों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की 'लोकोस' प्रणाली का भी उपयोग किया जाएगा।

Latest News